मंच पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला का मंचन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 सितम्बर 2016, 11:57 AM (IST)

अलवर। यहां युवराज प्रतापसिंह श्रीरामलीला ट्रस्ट की ओर से शिवाजी पार्क में गणेश पूजन के साथ ही श्रीरामलीला का मंचन शुरू हो गया। यूआईटी के सचिव आईएएस हिमांशु गुप्ता और निशांत जैन की ओर से गणेश पूजन कर श्रीरामलीला का शुभारम्भ किया गया। श्रीरामलीला के पहले दिन नारद मोह का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान विष्णु ने नारद का अहंकार दूर करने की लिए लीला रची। इस दौरान अपनाघर शालीमार के डायरेक्टर अशोक सैनी, उद्योगपति ओमप्रकाश राजौरिया और एस.के. पारीक सहित बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से इस दौरान अतिथियों का स्वागत भी किया गया।