अलवर। प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी जैन बुधवार को अलवर आए। इस दौरान उन्होंने पुलिस अन्वेषण भवन में अधिकारियों की मीटिंग ली। इस मौके पर एडीजी जैन ने अलवर के अपराधों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश सहित सभी एडीशनल एसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।