शाहजहांपुर। पुवायां इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित खाटसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस के लोगो को धर्म और गाय से कोई प्रेम नहीं है यह लोग सिर्फ इनका इस्तेमाल कर दलाली करते हैं। आरएसएस के लोग दलाल हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण में सपा, बसपा और बीजेपी तीनों पर हमले किये। पुवायां की खाटसभा में अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंचे राहुल गांधी ने आते ही माइक थामा और किसानों से बारी-बारी से संवाद किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनकर उनको प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी-बड़ी बातें की और सरकार बना ली। ढाई साल बीत जाने के बाद भी वह धरातल अब कुछ नहीं कर सके हैं। मोदी जी कहते हैं कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है देश में वह एक अकेले व्यक्ति हैं जो भ्रष्टाचार खत्म होने की बात करते हैं, मगर देश में अभी तक भ्रष्टाचार है।
राहुल गांधी ने कहा कि किसान इतनी मेहनत करने के बाद
भी खुशहाल नही है क्योंकि उसको मेहनत का फल नही मिल पा रहा है। उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली नही आ रही है हर
जगह का यही हाल है, यह सरकार कुछ विशेष लोगों के लिए कार्य रही है।
बसपा के लिए बोले कि मायावती का हाथी पैसा खाता है और वह पैसा मायावती के पास तक
जाता है।
उन्होंने भट्टा परसौल में किसानों की भूमि पर कब्जे करवा दिए थे। तब
कांग्रेस सरकार ने भी भूमि अधिग्रहण बिल पास कर गरीब किसानों को लखपति बनाने का
काम किया। मोदी जी की सरकार उसी भूमि अधिग्रहण बिल को हटाने में लगी रही जिसे
कांग्रेस ने नहीं होने दिया और उनका विरोध किया।
राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की
सरकार बनवाइये किसानों का कर्जा माफ होगा बिजली बिल हाफ होगा और फसल के समर्थन
मूल्य का हिसाब होगा।