बुजुर्ग ने पुल से क्यों लगा दी छलांग

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 सितम्बर 2016, 3:14 PM (IST)

इलाहाबाद। दारागंज थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से आज दोपहर एक वृद्ध ने छलांग लगा दी। उसे नाविकों ने किसी तरह से बचा लिया। उसे पुलिस ने एसआरएन में दाखिल कराया है।जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के भारतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहारा निवासी 65 वर्षीय देवीदीन 25 सिंतबर को घर से निकला और सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां से इलाहाबाद आने के लिए एक टिकट लिया। वह ट्रेन से इलाहाबाद पहुंचा और आज दोपहर शास्त्री पुल पर जा पहुंचा। कुछ देर पुल पर टहलने के बाद उसने आत्महत्या की कोशिश में पुल से छलांग लगा दी।

उसके छलांग लगाते ही आस पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो गंगा तट पर रह रहे नाविकों ने उसे किसी तरह से बचा लिया। सूचना पर जल पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए एसआरएन में दाखिल कराया। पुलिस ने उसके पास से रेलवे का टिकट बरामद किया है। उसने छलांग क्यों लगाई, यह पुलिस भी नहीं बता पा रही है। पुलिस ने उसके पुत्र मुन्ना को घटना की जानकारी दी है। उसकी अस्पताल में हालत नाजुक बताई जा रही है।