लडक़ी की चीख ने लोगों को किया मदद के लिए मजबूर, पास पहुंचे तो चौंक गए

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 सितम्बर 2016, 10:50 AM (IST)

पंचकूला। जिले में थापली के निकट स्थित एक होटल से आ रही लडक़ी के चीखने की आवाज ने लोगों को चौंका दिया। मदद करने के लिए जब लोग होटल में पहुंचे तो माजरा देखकर चौंक गए। क्योंकि लडक़ी चीख नहीं रही थी अपितु होटल में हुड़दंग मचा रही थी। नशे में धुत उस लडक़ी को स्थानीय लोगों ने होटल में कैद कर दिया था। लोगों का कहना है होटल में आए दिन लड़कियों व प्रेमी जोड़ों को आना-जाना लगा रहता है। इससे होटल के आसपास का माहौल खराब हो रहा है।

इसी कारण लोगों ने होटल पर ताला लगा दिया। साथ ही होटल के बाहर लोगों ने गड्डार खोद दिया जिससे की कोई उस होटल में नहीं जा सके। लोगों ने कहा कि यहां के होटलों में हो रही अनैतिक गतिविधयों के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है। इसका बुरा असर उनके परिवारों पर भी पड़ रहा है। इन होटलों के कारण यहां का माहौल खराब हो रहा है।

लोगों ने सरपंच सुनील शर्मा की अगुवाई में इस होटल की बिजली, पानी जैसी सेवाओ को भी काट दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ भाजपा नेता अमरीश शर्मा व रायपुररानी के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रधान रामरतन भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को कहा।