पानी में सर्प मिलने के मामले आए सामने

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 सितम्बर 2016, 9:46 PM (IST)

पाली। जैतारण में इन दिनों जलदाय विभाग की ओर से वितरित किए जा रहे पानी में सर्प मिलने का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामलों में तेजी आई है। हनुमान कॉलोनी निवासी दिलीप व्यास ने बताया कि आज हुई जलापूर्ति में उनके घर आए पानी में भी सर्प निकले। इससे पहले भी कालोनी के साथ दूसरी कालोनी के लोगों के पानी में भी सर्प निकलने का मामला सामने आ चुका है। वहीं इसे लेकर जब जलदाय विभाग से बात करनी चाही तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।