धौलपुर। जिले धौलपुर के सरकारी अस्पतालों की स्थिति इतनी दयनीय होगी गई हैं, कि जिले के अस्पतालों को सोमवार को खुद इलाज की जरुरत हैं। आप खुद सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि जिन अस्पतालों में मरीजो का इलाज होता हैं,वह बीमार कैसे हो सकता हैं। डेंगू,चिकिनगुनिया और वायरल से अब तक करीब एक दर्जन लोगो की मौत हो गई हैं लेकिन चिकित्सा विभाग शहरी इलाका हो या ग्रामीण इलाका एकाद जगह फोंगिग और डीटीटी का छिडकाव करा कर इति श्री कर रहा हैं तो जनता महामारी से जूझ रही हैं। वहीं राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं सब कुछ सही हैं लेकिन जमीनी हकीकत और कुछ ही बयान कर रही हैं। जिले में मौसमी बीमारी जान लेवा हो चुकी है। बिमारियों का कहर नहीं थमने के कारण पिछले एक माह में दर्जन भर लोग डेंगू,चिकनगुनिया और मलेरिया आदि भयानक बिमारियों की चपेट में आकर काल का ग्रास बन चुके है। ताजा मामला बाड़ी ब्लॉक के गांव मझउआ से जुड़ा हुआ है जहाँ एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा की डेंगू से मोत हो गई।