कानपुर। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कौशल विकास योजना के तहत 2100 छात्रों को एक्सिस कॉलेज रूमा में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर ट्रेनिंग गुरूप्रीत सिंह ने बताया कि विश्व की बढ़ती हुई औद्योगिक मांग को पूरा करने के लिए भातर सरकार ने कौशल विकास योजना की शुरूआत की थी। इस योजना को और विकसित रूप में लाने के लिए ऐसे पाठ्यक्रमों को लाया गया जो थ्योरी से अलग प्रयोगात्मक शिक्षा पर आधारित है। इस कड़ी में यह प्रमाण पत्र एवं रोजगार वितरण समारोह एक सफल प्रयास है।