जालोर। आहोर कस्बे में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक गुढ़ा बालोतान निवासी जगाराम अपनी बाइक से आहोर से लौट रहा था। इसी दौरान बिश्नोई नर्सिंग होम के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश भी शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस को ये ट्रक खारा गांव के पास लावारिस हालत में मिला है। आपको बता दें कि मृतक के पिता की कुछ दिनों पहले की मौत हुई है और सोमवार को बारहवें की रस्म थी। लेकिन बारहवें की रस्म के साथ ही पुत्र ने भी परिवार से दूरी बना ली.......