जूनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 सितम्बर 2016, 6:39 PM (IST)

भरतपुर। अटलबंद मंडी स्थित धाऊजी की हवेली में चल रही जिला यूथ और जूनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में करीब तीन दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सचिव और कोच मनीष भानसिंह ने बताया कि यूथ वर्ग में 50 किलो वर्ग में देवेश शर्मा, 56 किलो वर्ग में दीपक फौजदार, 62 किलो वर्ग में अभिषेक जांगिड़, 69 में अभिषेक शर्मा, 77 किलोग्राम वर्ग में हिमांशु शर्मा, 85 किलो वर्ग में अक्षय फौजदार पहले स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में 56 किलोग्राम में ओंकार शर्मा, 62 किलो वर्ग में राहुल अरविन्द, 69 किलोग्राम वर्ग में कन्हैया लाल, 77 किलोग्राम वर्ग में शिवांग पण्डित, 85 किलोग्राम वर्ग में विकास, 94 किलोग्राम वर्ग में मुकेश चंद प्रथम रहे। अब विजयी रहे वेट लिफ्टर 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2016 तक जालोर में होने वाली राजस्थान राज्य यूथ और जूनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भरतपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें टीम के कोच मनीष भानसिंह होंगे। प्रतियोगिता के समापन के बाद संघ के पदाधिकारी नरेन्द्र पचौरी, सोमेन्द्र गोपालिया, छगनलाल वर्मा, घनश्याम होलकर और लोकेश सिंघल ने विजयी प्रतियोगियों को बधाई दी।