कानपुर। वर्तमान में शहर की सड़कों पर 9800 ई.रिक्शा धमा-चौकड़ी मचा रहे हैं। जिसमें 511 ई रिक्शा ही केवल वैध है, जो ई रिक्शा अवैध चल रहे है उनका पंजीयन नहीं हो सकता है। क्योंकि यह परिवहन आयुक्त से वैध एजेंसियों ने नहीं खरीदे गये है। इन अवैध ईरिक्शा संचालको को पूर्व में नाटिस भी दिया जा चुका है। लेकिन अभी इस ओर कोई कारगर कदम नहीं दिख रहा है। यही नहीं इनपर लगाम लगाने के लिए जनवरी में इन्हें रूटवार चलाने का फैसला हुआ था और यह भी तय हुआ था कि पहले ई रिक्शा का पंजीयन होगा बाद में इनके रूट तय कर दिये जाएंगे। लेकिन समय बीतने के साथ वह भी समाप्त हो गया और अब यही ईरिक्शा यातायात के लिए नासूर बने हुए है। चौराहे, सडको तथा गलियों तक में ई रिक्शा धमा चौकडी कर रहे है।
शहर में चुन्नीगंज, घण्टाघर, बड़ा चौराहा, जरीब चौकी के साथ मुख्य सड़कों पर दौड रहे लगभग दस हजार ई रिक्शा अब शहर की यातायात व्यवस्था के लिए कोढ बन चुके है। ई रिक्शा का आशय था कि मोहल्लों में सवारियों को ले जाना लेकिन मुख्य सडकों पर यह किसी मुसीबत से कम नहीं। इनकी अराजकता चरम पर है वहीं आंकड़े बताते हैं कि इन रिक्शों के कारण रोजना लगभग 5 दुघर्टना प्रतिदिन होती है। शहर में चल रहे ईरिक्शा में अभी तक केवल 413 ही पंजीकृत है। दबंगई इतनी कि आरटीओ की नोटिस भी इनके ऊपर प्रभाव नही डाल पायी। एक तरफ रात में यह रिक्शा हेड लाइट नहीं जलाते तो आधे से अधिक ई.रिक्शा का संचालन नाबालिग कर रहे है।
चौराहों पर पुलिस की उगाही
ई रिक्शा की चौराहों पर धमाचौकडी का मुख्य कारण भी यातायात विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी है। हर चौराहे पर इन ई रिक्शा वालों से वसूली की जा रही है। इन रिक्शा चालकों की माने तों चौराहों पर पुलिस कर्मियों और होमगार्ड को प्रति चक्कर 5 से 10 रू0 देने पड़ते हैं और यहीं कारण है कि नाबालिग ई.रिक्शा चालकों को चौराहो पर लगे पुलिस कर्मी अनदेखा कर देते है। यह नहीं 6 सवारी के स्थान पर 12 सवारी तक इन रिक्शों में बैठायी जाती है। बीती जनवरी माह में इन रिक्शो के लिए रूट तय करने का फैसला किया गया थाए वह भी सरकारी विभागीय लापरवाही के कारण परवान नही चढ सका।