हनुमान जी शामिल हो गए आरएसएस में

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 सितम्बर 2016, 6:34 PM (IST)

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने अब अपने पथ संचलन में भगवान हनुमान को भी मानों शामिल कर लिया हो। भीलवाडा के उपनगर सांगानेर में हुए पथ संचलन में गोपाल द्वारा हनुमान मन्दिर में भगवान हनुमान जी की मृति को भी आरएसएस के स्वंय सेवक की तरह गणेवश का चोला चढाया गया है।


चोला चढाने वाले छात्र तरूण सुखवाल ने कहा कि रविवार को कस्बे में आरएसएस का पथ संचलन निकाला गया। जिसके बाद मेरे मन विचार आया कि क्यूं ना हनुमान भगवान को भी आरएसएस में शामिल किया जाये। इसके कारण मैने रविवार से ही चोला चढाने की कोशिश की। उसके बाद आज मैं यह चोला चढा पाया। इस श्रृंगार में भगवान पूरे आरएसएस के कार्यकर्ता लग रहे है। वहीं मन्दिर के पुजारी गोपाल दास ने कहा कि भगवान हनुमान को जो आरएसएस को चोला चढाया गया है वह बहुत ही अच्छा है। उसमें आरएसएस की हाफपेन्ट,शर्ट,टोपी और दण्ड लगाया गया। आरएसएस हिन्दुओं को जगाने के लिए है। विजय दशमी को संघ अपनी हाफपेन्ट की जगह फुल पेन्ट में पथ संचलन निकालेगा। जिसके कारण यह हाफ पेन्ट का भगवान हनुमान पर श्रृंगार करना इतिहास में स्थान बना लेगा। वहीं विजय दशमी के दिन भगवान को आरएसएस की पुरी पेन्ट पहनाई जायेगी।