मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई बाजार में चाय मिठाई विक्रेता राजेन्द्र प्रसाद 52 की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है की दुकान के बगल में अवैध रूप से मादक पदार्थ की विक्री करने वालो से सुबह झड़प हुई थी अपरान्ह तीन बजे मादक पदार्थ विक्रेताओ ने मृतक की दुकान से चाय मंगाया। चाय लेकर गया वही उसकी मौत हो गई परिजनों का यह भी आरोप है की जहरीला पदार्थ खिलाया गया है सुचना पर पहुची मड़िहान पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।