आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 सितम्बर 2016, 5:30 PM (IST)

मिर्जापुर। विकास खंड नारायनपुर बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय शिवशंकरी धाम पर सोमवार को ब्लाक के आंगनबाड़ी,मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उरी में हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानो को दो मिनट का मौन रख श्रध्दांजलि अर्पित की। उसके बाद केन्द्र व राज्य सरकार की चेतना जागृत करने के लिये बुध्दि शुद्धि यज्ञ किया।

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि जब तक सरकार हमारी माँगे नही पूरी करती तब तक हम लोग ब्लाक से पुष्टाहार नही उठायेंगे और ना ही उसका वितरण करेंगे। इस संदर्भ में कार्यालय में उपस्थित सीडीपीओ केके सिंह से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों की जानकारी करा दी गयी है

और उन्होंने इस पर विचार करने के लिये कमेटी बनाकर एक से ड़ेढ़ महीने में उनकी समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। उसके बाद भी कार्यकर्ताओं का कार्य से बहिष्कार करना अनुचित है। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष गीता सिंह ने की। बैठक में साधना सिंह,प्रेमलता सिंह,दीपा सिंह,सुधा सिंह,सुशीला सिंह आदि कार्यकर्ती मौजूद रही।