अज्ञात व्यक्ति ने तोड़े कार के कांच

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 सितम्बर 2016, 2:00 PM (IST)

बूंदी। बूंदी दीनदयाल वाहिनी के जिलाद्धयक्ष पीताम्बर शर्मा के घर के बाहर खड़ी कार के कांच रात को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिए। शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुच अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट सौप कार्यवाही की मांग की। इसअवसर पर मनीष शर्मा,संतोष कटारा,गौरव शर्मा,राजेश शर्मा,ललित जैन आदि मौजूद रहे।