आरक्षण नीति के खिलाफ बैठक का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 सितम्बर 2016, 1:24 PM (IST)

पटियाला। देश भर में जाति अधारित पद उन्नति और आरक्षण देने को लेकर सामान्य वर्ग की ओर से लगभग हर राज्य में इस नीति के खि़लाफ़ बैठक की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को पटियाला के डीएमडब्ल्यू में एक मीटिंग की गई। इस मौके पर मांग की गई है कि जो संसद में 117वां संशोधन लाया जा रहा है उसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जायेगा। साथ ही मतदान में बीजेपी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार किया जायेगा। इस मौके जनरल कैटागिरी संस्था के प्रधान शाम लाल शर्मा ने मांग की कि जो आरक्षण केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है वह गलत है क्योंकि आरक्षण जाति अधारित नहीं होना चाहिए।