हाल ही में खिलाडी अक्षय कुमार की बेटी नितारा का चौथा जन्मदिन मनाया गया। जिसकी तस्वीरे ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
ट्विंकल ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की,जिसमे नितारा डैडा अक्षय कुमार की पीठ पर बैठे हुए नजर आ रहीं हैं। ट्विंकल ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि,नितारा ने अपने जन्मदिन पर पिता अक्षय को मगरमच्छ बनाकर उनकी सवारी की।
वहीं खिलाडी कुमार ने अपनी और नितारा की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,कभी वह मुझे मगरमच्छ बनाती है, कभी क्लॉन। ये सब हम उसके लिए करते हैं। लेकिन उसकी मुस्कराहट सब सार्थक बनाती है।
बता दें, फ़िलहाल अक्षय फिल्म जॉली एलएलबी को शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि वह अपनी फिल्मों को लेकर कितने भी व्यस्त हो लेकिन वह अपने परिवार को टाइम दें कतई नहीं भूलते।