श्रीगंगानगर। सूचना एवं जनसपंर्क कार्यालय के सभागार में लगी चित्रकला प्रदर्शनी-2016 ‘रंगधारा’ को देखने के लिए आमजन के साथ स्कूली बच्चे भी रुचि दिखा रहे हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए बाहर से चित्रकार आ रहे हैं। वहीं कॉलेजों प स्कूलों के विद्यार्थियों में भी प्रदर्शनी को लेकर उत्सुकता नजर आ रही है।
बच्चों ने निहारे रंग
कई स्कूलों के विद्यार्थियो ने सोमवार को प्रदर्शनी में आकर चित्रकारी के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाया। वहीं चित्रकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को देखकर स्कूली बच्चे भाव-विभोर हो उठे।