आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ टिप्पणी का विरोध

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 सितम्बर 2016, 11:06 PM (IST)

जोधपुर । आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ टिप्पणी करने पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से प्रश्नोत्तर करने पर दुर्व्यवहार के शिकार राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) इंदुभूषण कुमार के समर्थन में आरटीआई कार्यकर्ताओं की संस्था जागृति की ओर से रविवार को जोधपुर में धरना दिया गया। धरने के बाद उड़ी (जम्मू कश्मीर) के शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया। धरने में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश एवं साहित्यकार मुरलीधर वैष्णव , भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जुगल तापडिय़ा,आरटीआई कार्यकर्ता जयप्रकाश कुमावत और गोवर्धन सिंह बीकानेर सहित अन्य कार्यकर्ता ने राज्यपाल के व्यवहार को लेकर विरोध दर्ज कराया । इन लोगों का कहना था कि गरिमा बनी रहनी चाहिए लेकिन आरटीआई कार्यकर्ताओं पर इस तरह अनुचित टिपण्णी नहीं करनी चाहिए । हाई कोर्ट के अधिवक्ता रजाक हैदर ने कहा कि अगर कही किसी बात का विरोध है तो उसके विरोध का तरीका ऐसा तो कतई नहीं होना चाहिए ।