श्रीगंगानगर। ट्रेडर्स एसोसिएशन के चुनाव परिणाम रविवार को जारी किए गए। जिसमे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खदरिया ने अपने प्रतिवंद्धी अमन चौधरी को 88 वोट से हराया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 1040 वोट पोल हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य कांडा व रूपेश गोयल ने जित दर्ज की चुनाव परिणाम शान्ति पूर्णरूप से जारी हुए। वहीं जित के बाद सभी ने एकदूसरे प्रत्याशी को बधाईयां दी।