हिन्दी पखवारा के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 सितम्बर 2016, 7:31 PM (IST)

कानपुर। अनमोलरत्न सेवा संस्था द्वारा हिन्दी पखवारा के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व सम्मान समाराह का आयोजन मर्चेन्ट चेम्बर हॉल में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आत्म प्रकाश शुक्ल राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार ने कहा कि कविता अपनी बात समाज में पहंचाने का सशक्त माध्यम है।
कवियों ने हमेशा ही समाज को जागृत किया है। संस्था के अध्यक्ष राम गोपाल तुलस्यान एवं प्रबन्धक डा0 राधेश्याम मिश्र, टीकमचन्द्र सेठिया ने मुख्य अतिथि मोहनलाल गुप्ता का स्वागत किया तथा उमाशंकर गुप्ता, डा0 नीलम त्रिवेदी, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, पदम जैन, बीपी सिंह, डा0 मुरलीधर अग्रवाल, परेश चतुर्वेदी, सुरेश गुप्ता, डा0 वीएन शर्मा आदि को शाल उटाकर एव प्रतीक चिन्ह प्रदार कर सम्मानित किया गया।