कोटा । कोटा एसओजी यूनिट एवं कोटा ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गैंगस्टर लाला बैरागी की हत्या, गैंगस्टर शिवराज के भाई बृजराज सिंह और जितेन्द्र की हत्या के तीन मामलों मे फरार चल रहे इनामी बदमाश सत्येन्द्र उर्फ भाया निवासी कोटा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आईजी एमएन दिनेश ने बताया कि 12 सितम्बर,2008 को उद्योग नगर थाना क्षेत्र रायपुरा मे गैगस्टर भाूनप्रताप एवं सत्येन्द्र उर्फ भाया ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने विरोधी गैंग के लाला उर्फ लालचन्द्र निवासी गरडाना की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। जिस पर मामला दर्ज हुआ था है। इसके बाद 12 मई,2009 को थाना बेगू जिला भीलवाड़ा में जोगणिया माता के रास्ते मैनाल क्षेत्र मे गैंगस्टर भानू प्रताप एवं सत्येन्द्र उर्फ भाया ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैगस्टर शिवराज सिंह के भाई बबलू उर्फ बृजराज सिह एवं जितेन्द्र सिंह की गोलियां मार कर हत्या की थी। लाला उर्फ लालचन्द की हत्या के प्रकरण में मृतक बबलू उर्फ बृजराज सिंह मुख्य गवाह था। इसलिए उनकी हत्या की गई थी। इस संबंध मे थाना बेगू पर अभियोग दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि गम्भीर मामलो में फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कोटा एसओजी. यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंघल ने विशेष टीम का गठन किया था। वहीं कोटा में बदमाश सत्येन्द्र उर्फ भाया ने किसी के मकान पर कब्जा कर रखा था, मकान खाली करने की एवज मे तीस लाख रूपये मिलने थे लेकिन अपराधी सत्येन्द्र उर्फ भाया को पुलिस की सक्रियता का पता लग गया था। इसलिए वो कोटा छोड़कर बाहर जाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने इसको धरदबोचा। इसके खिलाफ जिला कोटा शहर, चित्तौडगढ़ एवं भीलवाड़ा मे कुल 13 प्रकरण हत्या, चौथवसूली, गम्भीर मारपीट के दर्ज है जिनमे 5 प्रकरण हत्या के है।