कांस्टेबल को गोली मारी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 सितम्बर 2016, 6:03 PM (IST)

भिवानी। यहां के रूपगढ गांव में रविवार दोपहर खेतों में दो गुटों में आपसी विवाद के चलते गोली चल गई। इस दौरान एक गोली 26 साल के हितेश के पेट में लगी जिसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बताया जाता है कि हितेश चंडीगढ पुलिस में कांस्टेबल है।

बताया जाता है कि हितेश का अपने परिवार में ही कुछ महिने पहले एक महिला को लेकर झगङा हो गया था। इस मामले में चंडीगढ पुलिस में कार्यरत हितेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ और वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने ताऊ के साथ खेत में काम कर रहा था कि एक बाईक व एक स्कूटी पर स्वार गांव के ही कुछ युवकों ने उस पर गोली चला दी।

गोली हितेश के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर पास में ही काम कर रहा उसका ताऊ भागा आया तो उक्त युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। वह उसे अपने पङोसियों के साथ भिवावी चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पातल लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली हितेश के पेट में लगी है और उसे रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार हितेश की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हितेश के होश में आने के बाद उसके बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।