करनाल। चौधरी
देवीलाल के 103 वें जन्म दिन के अवसर पर करनाल में आयोजित सदभावना-सम्मान
रैली में जुटी विशाल भीड से गदगद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा
कि मुझे इंडियन नेशनल लोकदल के सत्ता में लौटने के संकेत मिल गए है। इनेलो
द्वारा आयोजित इस रैली में इतनी बडी संख्या में लोगों का पहुंचना इस बात का
साफ प्रमाण है। दरअसल रविवार को हरियाणा के मुख्य प्रतिपक्षी दल इंडियन
नेशनल लोकदल ने परम्परागत रूप से पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के
103 वें जन्मदिन पर सदभावना-सम्मान रैली का आयोजन सी एम् सिटी करनाल
में किया । इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि थे।
वादा पूरा नहीं कर रहे हैं मोदी
इस
दौरान मंच से दिए अपने अभिभाषण में नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किये वायदे को याद दिलवाते हुए कहा कि फसलों
का समर्थन मूल्य लागत की अदायगी के साथ इसके आधे का फायदा दिलाने वाला तय
किया जाएगा। नीतीश ने कहा कि मोदी ने अपना यह वायदा पूरा करने के बजाय
समर्थन मूल्य पहले के मुकाबले घटा दिया है। नीतीश ने कहा कि स्वामीनाथन
आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वायदा भी रखा रह गया। मोदी के प्रधानमंत्री
बनने के बाद अब तक पांच बार समर्थन मूल्य घोषित किया गया है लेकिन फायदे की
बात कहीं पूरी नहीं की गई। अब पांच साल में किसानों की आय दोगुनी करने का
वायदा किया जा रहा है। आज किसान परेशान है। आत्महत्याएं बढ रही है।
चौटाला की मदद करे
वही
नीतीश ने रैली में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन नेशनल
लोकदल की कष्ट के दिनों में मदद करें। अभी ओमप्रकाश चौटाला कठिनाई के दौर
में है। इस समय आपका समर्थन महत्वपूर्ण है। उत्तरप्रदेश
से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और अखिलेश यादव सरकार में वरिष्ठ मंत्री
शिवपाल यादव ने रविवार को करनाल में इनेलो की ओर से आयोजित सदभावना-सम्मान
रैली में मंच से दिए अभिभाषण के दौरान कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों को
मिलकर हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह हरियाणा में चौधरी देवीलाल
के आदर्शों की सरकार बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह किसानराज होगा।
हरियाणा
के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष
अभय सिंह चौटाला ने रविवार को करनाल में पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के
103 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सदभावना-सम्मान रैली के दौरान हजारो
की संख्या में पहुंचे प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए जम कर मनोहर सरकार
पर निशाना साधा । अभय चौटाला का कहना था कि फरवरी माह में हुए जाट आरक्षण
आंदोलन के दौरान कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश का सामाजिक भाईचारा बिगाडने
की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों को सत्ता से बाहर करने के
लिए तीसरे मोर्चे की जरूरत है।