गोरखपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज गोरखपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शहर की बिभिन्न मार्गो चौराहों का निरीक्षण किया और पुलिस ने फ्लैग मार्च कर त्यौहारों को सकुशल निपटाने के लिए लोगों को आगाह भी किया।
जिलाधिकारी संध्या तिवारी व एसएसपी रामलाल वर्मा के नेतृत्व में एसपी सिटी सीओ और शहर भर के थानेदारों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान दशहरा में बनने वाली दुर्गा प्रतिमाओं की जगह विसर्जन के रास्ते और आवागमन के रास्तों का निरिक्षण कर आवस्यक निर्देश मातहतों को दिए गए।
दशहरा के ही आस पास मुहर्रम के त्यौहारों को बजी दृष्टिगत रखते हुए। मुहर्रम के पारंपरिक जुलूसों के रास्ते और ताजिये के रास्तों को भी गहनता से जांचा परखा गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि त्यौहारों के सकुसल सम्पन्न कराने को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। त्यौहारों को सकुसल सम्पन्न करने के लिए थानेवार पीस कमेटियों की बैठक हो चुकी है। आज इन्ही त्यौहारों से जुड़े जुलुस और प्रतिमा विसर्जन के मार्गो का निरिक्षण कर आवस्यक निर्देश भी दिया गया।