धरने पर बैठी आशा कार्यकत्री, नहीं पिलाई जा रही पोलियो ड्रॉप

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 सितम्बर 2016, 5:17 PM (IST)

बस्ती में आशा कार्यकत्रियों ने पल्स पोलियो के राष्ट्रीय कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। आशा कार्यकत्रियों ने पोलियो वैक्सीन कक्ष में ताला बंद कर दिया। जिसके बाद से पोलियो अभियान पर ग्रहण लग गया है। आपको बता दें कि 8 सितंबर से आशा कार्यकत्री मिलने वाले प्रोत्साहन राशि को मानदेय के रूप में करने की मांग को लेकर धरने पर हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने सीएससी पीएससी पर ताला मार दिया है। जिसके चलते जिले के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप नहीं पिलाई जा सकी है।