देई. (बूंदी.)। भारत सरकार की मूल्य स्थरीकरण योजना के तहत नेफेड ने
शुक्रवार को देई कृषि उपजमंडी में राजस्थान के प्रथम उड़द खरीद केन्द्र की
शुरुआत की। केन्द्र पर नैनवां क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से
नीलामी से उड़द की खरीद होगी। इससे किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य
मिलेगा। खरीद किए गए उड़द का भुगतान चेक से या ऑनलाइन खातों में किया
जाएगा। खरीद केन्द्र का शुभारम्भ मंडी उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल ने किया।