श्रम ज्योति गोष्ठी का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 सितम्बर 2016, 2:14 PM (IST)

अलवर । जिले में हेल्पिंग हैंड्स संस्था का क्लीन अलवर मूवमेंट के 100 सप्ताह पूरे होने के मौके पर रविवार को श्रम ज्योति गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रताप आॅडिटोरियम में आयोजित हुई गोष्ठी का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अलवर में चलाए गए सफाई अभियान के बारे में बताया गया। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान हेल्पिंग हैंड्स के सदस्यों की ओर से नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया गया। संस्था के सदस्य सौरभ कुमार ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स की ओर से अलवर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई का कार्य कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया है।