हिंदू रीति-रिवाज से सांड का अंतिम संस्कार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 25 सितम्बर 2016, 1:10 PM (IST)

बरसिंहसर (बीकानेर)। हिंदू धर्म में गोवंश को कितना स मान दिया जाता है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बरसिंहसर गांव के युवाओं ने एक सांड का पूरे मान-स मान एवं गाजे-बाजे के साथ अंतिम संस्कार किया। इस संदर्भ में गोसेवा संरक्षण समिति के रामदेव रामावत ने बताया कि उनके गांव में एक सांड काफी बुजुर्ग हो गया था। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने से ग्रामीणों ने मिलकर इसकी देखभाल की। शुक्रवार देर रात सांड ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह इसका पता लगने पर युवाओं ने सांड का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। संस्कार के दौरान युवाओं ने सांड को नमक एवं कफन भेंट किया। इस दौरान पूर्व सरपंच रूघाराम गोदारा, ओम सियाग, लालचंद सियाग सहित कई युवा मौजूद थे।