इलाहबाद: जीआरपी कोतवाल मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उच्चाधिकारियों ने चलाया अभियान। मुखबिर की सूचना पर SI कैलाशपति सिंह और थाने की पुलिस टीम द्वारा इलाहबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं उसके आस पास जगहों पर चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पोलो मैक्स होटल के पीछे से एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ जो मुम्बई से आकर रेलवे स्टेशन इलाहबाद में ट्रेनों पर लूट और चोरी की घटना को अन्जाम देता था।
गिरोह मे कुल पांच लोग थे,पूछ ताछ में चोरी लूट और ठगी करने की कई वारदातों को क़बूल किया। ये गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था आज इस गिरोह का भी सफाया हो गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मु.अ.स 1413/1414/1415/2016 धारा 41/411/414 IPC व 4/25 A .Act कायम कर जेल भेज दिया गया।