पालनपुर। गुजरात में दलितों पर अत्याचार की एक और घटना सामने आई है। गुजरात के बनासकांठा जिले के करजा गांव में एक गर्भवती दलित महिला को पीटने का मामला सामने आया है। मृत गाय को फेंकने से इनकार करने के बाद महिला के अलावा उसके परिजनों को भी बुरी तरह पीटा गया।
पुलिस ने बताया है कि इस सिलसिले में आईपीसी और एससी-एसटी उत्पीडऩ रोकथाम कानून की धाराओं के तहत छह लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है। निलेश रनवासिया की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, दरबार समुदाय के करीब 10 लोगों ने बीती रात उनकी गर्भवती पत्नी संगीता सहित उसके पूरे परिवार की पिटाई। संगीता और दो अन्य महिलाओं सहित छह लोग पिटाई से घायल हुए हैं।
संगीता को पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली तौर पर जख्मी हुए निलेश एवं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बडग़ूजर ने कहा कि पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और कुछ ही घंटों के भीतर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बतावरसिंह चौहान (26), मकनुसिंह चौहान (21), योगी सिंह चौहान (25), बावरसिंह चौहान (45), दिलवीर सिंह चौहान (23) और नरेंद्र सिंह चौहान (23) के तौर पर की गई है। बडग़ूजर ने कहा कि गांव में तनाव बढऩे के कारण पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है।