अशिक्षित भी उच्च कोटि का ज्ञान रख सकता है: प्रो.सुरेंद्र दुबे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 10:05 PM (IST)

झांसी। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नही होता है। छोटा से छोटा काम भी आदरणीय हैं और वह किसी भी व्यक्ति का महान बनाने में सक्षम है। काम करने में हमें गौरव का अनुभव करना चाहिये। यह उद्गार आज बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुरेन्द्र दुबे ने व्यक्त किये। प्रो0 दुबे आज बुन्देलखण्ड विष्वविद्यालय के गांधी सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सुविचार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रो0 दुबे ने कहा कि साक्षर होने तथा शिक्षित होने में काफी अन्तर है। एक अशिक्षित अथवा अल्प शिक्षा प्राप्त व्यक्ति भी उच्च कोटि का ज्ञान रख सकता है। मानव अभ्यास से ही सीखता है। वर्तमान तथा पिछली पीढ़ी की सोच में आए बदलाव पर उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के आईकान आजाद, सुभाष, भगत सिंह तथा विवेकानन्द नहीं होते है। इस हेतु हमें ऐसे नवयुवक तैयार करने है जो दुनिया मे सकारात्मक वदलाव की सोच रखें। यह सब राष्ट्रीय सेवा येाजना के माध्यम से सरलता से हो सकता है। इस योजना से देश की विविधता में एकता का सूत्र ढूंढा जा सकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी का है और युवा अपने विचारों को सोशल मीडिया से ही व्यक्त कर लेते हैं, लेकिन यदि वे अपने विचारों को अपने साथियों के साथ बैठकर साझा करें तो सम्भवतः राष्ट्रीय तथा सहभागिता का अधिक प्रभावी विकास हो सकता है। यही कारण है कि सेवा येाजना के अन्तर्गत लगाये जाने वाले विभिन्न शिविरों के माध्यम से प्रतिभागियों के बीच सहभागिता की भावना बढती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में राष्ट्र के प्रति प्रेम समाप्त होता जा रहा है तथा मानव में व्यावसायिकता हावी होती जा रही है। इस प्रकार की योजनाएं युवाओं में राष्ट्रभक्ति का भाव उत्पन्न करने में सहायक हो सकती है। विषिश्ट अतिथि के रूप में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी धरमपाल ने कहा कि हमारे देष में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एन.सी.सी. को ऐच्छिक रखा गया है जबकि विदेशों में ये दोनों प्रत्येक युवा के लिए जरूरी हैं, वहीं आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या अंजू दत्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज के वास्तविक जीवन का अनुभव करता है। अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा0 एस0के0राय ने किया।

सर्वश्रेष्ठ एन.एस.एस. इकाईयों में स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय, झांसी, आर्य कन्या महाविद्यालय, झांसी तथा डी. वी. कालेज, उरई को तथा सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के लिए डा एस. के. कुरील, महामति प्राणनाथ महाविद्यालय, चित्रकूट (कर्वी) को सम्मानपत्र तथा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नाटक में प्रथम स्थान बुन्देलखण्ड महाविद्यालय, झांसी, द्वितीय स्थान बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर, तृतीय स्थान पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर तथा विपिन बिहारी महाविद्यालय झांसी रहे, नृत्य में प्रथम स्थान पर बुन्देलखण्ड महाविद्यालय, झांसी, द्वितीय स्थान पर स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय, झांसी, तृतीय स्थान पर विपिन बिहारी महाविद्यालय, झांसी तथा गायन में प्रथम स्थान पर बुन्देलखण्ड महाविद्यालय, झांसी, द्वितीय स्थान पर आर्य कन्या महाविद्यालय, झांसी तथा तृतीय स्थान पर विपिन बिहारी महाविद्यालय, झांसी रहे।