भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 9:45 PM (IST)

अमृतसर। स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने विधानसभा हल्का अमृतसर उत्तरी के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान जोशी ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जानकारी ली और लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। बैठक में नवनियुक्त चुनाव प्रभारी राकेश राठौड़ भी मौजूद थे। जिन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनसे संगठन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस बार लगातार तीसरी बार पार्टी चुनावों में रिकाॅर्ड तोड़ जीत हासिल करेगी। लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच जाकर मेहनत करनी होगी।