भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिडे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 9:01 PM (IST)

अमृतसर। इस्लामाबाद इलाके में शनिवार की शाम को 7.30 बजे बीजेपी और कांग्रेस के समर्थको के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगडे में बीजेपी के कार्यकर्ता गभीर रूप से घायल हो गए । घायलों में सोमदेव (पूर्व महामंत्री बीजेपी अमृतसर) है । घायलों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।