निगम आयुक्त सोनल गोयल ने किया दौरा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 7:53 PM (IST)

फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने शनिवार को नगर निगम क्षेत्र में वाॅर्ड आॅफिस खोलने की लिए उपयुक्त स्थलों का दौरा किया। इस दौरान निगम के संयुक्त आयुक्त बीरसिंह कालीरमन, अधीक्षण अभियंता अनिल महता और कार्यकारी अभियंता एस.के. अग्रवाल भी उनके साथ थे। निगम आयुक्त ने तिकोना पार्क, सेक्टर 21, सारन चौक, सेक्टर 25, सेक्टर 23 ए, सेक्टर 7, 16, 28, 31 और 37 में वाॅर्ड आफिस के लिए जगहों का निरीक्षण करने के साथ एयरफोर्स नाले का भी निरीक्षण किया। निगम आयुक्त ने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए निगम मुख्यालय या फरीदाबाद ओल्ड के साथ बल्लभगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में जाना पड़ता है। लेकिन अब कार्यालय खुलने से स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।