बूथ स्तर पर मोदी लाइव में शिरकत करेंगे भाजपा कार्यकर्त्ता

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 6:07 PM (IST)

कैथल। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयान उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के आगाज अवसर पर भाजपा की ओर से बूथस्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं मुख्य समारोह केरल के कालीकट में होगा। जहां राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। कैथल में इस कार्यक्रम का विशेष प्रसारण होगा। जिसे कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी सीधे लाइव देखेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी तीन बजे की बजाय ढाई बजे संबोधन देंगे।