बाथरुम के लिए गई महिला से गैंगरेप

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 5:40 PM (IST)

रोहतक। कलानोर कस्बे के कटेसरा गांव में देर रात बाथरुम के लिए गई महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला देर रात बाथरुम के लिए उठी थी और बाहर आने के बाद सुनील नामक युवक ने जबरदस्ती उसका मुंह दबाकर गाड़ी में उठा ले गया। इसके बाद आरोपी सुनील ने अपने साथियों के साथ महिला का दुष्कर्म किया। यहीं नहीं, आरोपी युवकों ने महिला के चेहरे को भी दांतों से काट लिया। घटना का पता अलसुबह लगा। जब किसी राहगीर को ये महिला बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक के सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।