दो पक्षों में झगड़ा, तीन गंभीर घायल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 5:24 PM (IST)

भरतपुर। सहयोग नगर में मकान में निर्माण को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार भरतपुर के सहयोग नगर निवासी वीरेंद्र देशवाल के घर सीढ़ी बनाने की बात पर उनके परिवार का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इसमें वीरेंद्र देशवाल की पुत्री गीतांजलि व पुत्र मोनू चोटिल हो गए। मोनू देशवाल ने बताया कि वह अपनी बहन और दोस्त के साथ अस्पताल में भर्ती छोटे भाई को खाना देने जा रहे थे कि पड़ोसयों ने उनसे मारपीट कर दी। इससे उसकी बहन गीतांजलि गंभीर घायल हो गई, वहीं दूसरे पक्ष के प्रेमसिंह व उसकी माता किरण देई गंभीर घायल हो गए। घायल प्रेमसिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी अतिक्रमण कर मकान में सीढ़ी बना रहा था। इस पर उनका झगड़ा हो गया और वीरेंद्र देशवाल के पुत्र व उसके साथियों ने उससे व उसकी मां से मारपीट कर दी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल जाकर दोनों पक्षों के घायलों के बयान लिए।