झगड़े में चली गोली, दो छात्र घायल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 4:48 PM (IST)

सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में गोली चलने से दो छात्र घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कॉलेज की केंटीन के पास एकत्रित हुए छात्रों में किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि देसी कट्टे से छात्रों ने फायरिंग कर दी। जिन छात्रों को गोली लगी है उन्हें ईलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।