राज्यपाल वृंदावन में,रामकृष्ण मिशन के नर्स हॉस्टल का उदघाटन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 1:08 PM (IST)

मथुरा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक वृन्दावन पहुँचे। राज्यपाल ने राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल में बने नव निर्मित नर्स हॉस्टल का उदघाटन किया । इस अवसर राम कृष्ण मिशन के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इसके अलावा देर रात आईजी सुजीत पांडे ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की। सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार,सीओ गोवर्धन अजय कुमार,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,एस.आई. पंकज यादव,एस.आई. जीतेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे ।