चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 सितम्बर 2016, 09:51 AM (IST)

अजमेर। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने सरवाड़ उपखण्ड में चारागाहों की भूमि पर अतिक्रमण की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए सभी अतिक्रमण तुरन्त हटाने के निर्देश दिए हंै। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण सख्ती और समझाइश से हटाएं, फिर भी कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। गोयल ने कहा कि सोहनपुरा में पानी की पुरानी पाइप लाइन तीन महीने में बदलकर नई लाइन डाली जाएगी। गोयल ने शुक्रवार को सरवाड़ पंचायत समिति की अजगरा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।