जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की जरूरत है जिससे युवा पीढ़ी सुसंस्कारित हो सके। उन्होंने कहा कि एकल परिवारों के प्रचलन के कारण बच्चों को बुजुर्गों का सानिध्य नही मिल रहा है। सिंह शुक्रवार को यहां एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउण्ड में आयोजित हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के उद्घाटन समारोह को सम्बोन्धित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि समाज में मानवीय मूल्यों की जागरूकता से समाज सुदृढ़ बन सकेगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति, परिवार, समाज व राष्ट्र एक दूसरे से जुडे़ हुए हैं। समारोह में हरिद्वार के स्वामी अवधेशानन्द गिरी, जैन संत मणि सागर, संत सोमगिरी, अक्षय पात्र के अध्यक्ष मधु पंडित दास, संस्था के डाॅ. एम.एल. स्वर्णकार,सुभाष बापना, साध्वी विजया उर्मिली व आर. राजलक्ष्मी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व आमजन मौजूद थे।