पूर्ण स्वराज की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दो अक्तूबर को

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016, 6:58 PM (IST)

कैथल। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी पूर्ण स्वराज की मांग को लेकर 2 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देगी और केंद्र की भाजपा और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का घेराव करेंगी। मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के संस्थापक और पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने कहा कि संविधान में संशोधित पंचायती राज अधिनियम के 73वें और 74वें संशोधन को लागू करवाने की मांग की जाएगी। जिससे गांव में गांव की सरकार और शहर में शहर की सरकार हो और उनको हर प्रकार का फैसला लेने का अधिकार हो। उन्होंने कहा कि हमें अंग्रेजों से छुटकारा तो मिल गया है। लेकिन अंग्रेजों के कानूनों से छुटकारा नहीं मिला है। हम पूर्ण स्वराज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून को संसद ने 24 साल पहले पास कर दिया था। लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया है।