यमुनानगर। बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को दिनदिहाडे एक चोर मेडिकल की दुकान में चोरी की नियत से घुस गया। लेकिन इसी दौरान दुकानदार ने उसे देख लिया और लोगों के सहयोग से उसे पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।