ड्राइविंग ट्रेक बना छप्पड़

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 11:57 PM (IST)

पटियाला । ट्रांसपोर्ट विभाग के नाभा रोड स्थित आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर थोड़ी बरसात होने के कारण ट्रैक ने छप्पड़ का रूप धारण कर लिया है। ट्रैक शुरू हुए अभी 5 महीने का समय हुआ है परन्तु ट्रांसपोर्ट विभाग ने अभी तक ट्रैक की कच्ची जगह को पक्का नहीं किया।

ट्रैक पर पानी ठहरने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ट्रैक की ख़स्ता हालत को देखते हुए टैस्ट देने आई पब्लिक भी कतरा रही। इस का मुख्य कारण है कि कच्ची जगह में कार का फंसना। इस से पहले भी बारिश के मौसम में कई लोगों ने अपने वाहन फसा कर अपना नुक्सान करवाया है। ट्रैक पर वर्षा का पानी जमा रहने कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। ट्रैक की कच्ची जगह को पक्का करवाने के मामले में ट्रांसपोर्ट विभाग बजट की कमी कह कर पल्ला झाड़ लेता है, जिस का खामियाजा आम पब्लिक को ही भुगतना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार संगरूर, बठिंडा और ओर कई जिलों में ट्रैक की कच्ची जगह पर टाइलें लगाईं हुई हैं परन्तु ज़िला पटियाला में ट्रैक पर टाइलें लगवाने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।