गगनेजा का अंतिम संस्कार, बादल समेत कई नेताओं ने श्रद्धाजंलि दी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 11:17 PM (IST)

जालंधर। रिटायर्ड ब्रिगेडियर और पंजाब आर एस एस के सह संघचालक जगदीश गगनेजा का आज जालंधर छावनी के पास दीप नगर के राम बाघ में अंतिम संस्कार कर दिया गया । उनके बेटे राहुल गगनेजा ने उन्हें मुखाग्नि दी ।
इस मौके पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बी जे पी के पंजाब प्रधान विजय सांपला सहित पंजाब के कई नेताओं और आर एस एस पंजाब के संघचालक ब्रिज मोहन सिंह बेदी सहित कई आर एस एस नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी ।

गगनेजा के अंतिम संस्कार पर पहुंचे पंजाब के उप मुख्या मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इसे एक दुखदायी घटना बताया । उन्होंने कहा कि सी बी आई या मामले में 24 घंटे काम कर रही है । जल्द ही इस मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।इस मौके पर आर एस एस पंजाब के संघचालक ब्रिज भूषण सिंह बेदी ने कहा कि गगनेजा उनके छोटे भाई जैसे थे और उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता ।
उधर नवजोत कौर सिधु भी गगनेजा के घर पहुंची और उन्हीने कहा कि पंजाब पंजाब पुलिस की ये एक बहुत बड़ी नाकामी है कि अभी तक गगनेजा के हत्यारों का पता नहीं लगा सकी । उन्होंने कहा कि गगनेजा उनके पिता सामान थे ।