आंधी से जनजीवन हुआ प्रभावित

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 10:46 PM (IST)

झुंझुनूं में तेज गर्मी के बाद गुरुवार शाम अचानक मौसम ने पलटी मारी और मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन उससे पहले आई आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और कई जगहों पर नुकसान भी हुआ। बात करें झुंझुनूं शहर की तो मंडावा रोड पर एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे यातायात बाधित हुआ। मौके पर यातायात पुलिस ने पहुंचकर यातायात को डायवर्ट करवाया और नगर परिषद ने पेड़ हटाकर मदद की। वहीं गुढ़ा फाटक के पास पोल गिर गए और बिजली के तार सड़क पर गिरने से ट्रेफिक जाम हो गया। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर पेड़ टूट गए और टीन शेड आदि उड़ गए।