सड़कों पर उतरा ब्राह्मण

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 5:21 PM (IST)

जोधपुर। भोपालगढ़ के कुड़ी गांव में हुई मासूम की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर गुरुवार को कई गांवों के ब्राह्मणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्राह्मणों ने गांवों से शहर की तरफ कूच करने के बाद राजीव गांधी सर्किल पर मौत के पांच दिन तक पुलिस की नाकामी को लेकर आक्रोश जताया। मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोगों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। आपको बता दें कि कुड़ी गांव निवासी रवि की 6 दिन पहले संदिग्ध मौत हो गई थी और उसका शव तालाब के किनारे मृत अवस्था में मिला था।