अश्विन इस मामले में हैं संयुक्त छठे स्थान पर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 5:16 PM (IST)

नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन इस समय हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हुई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में भी अश्विन से काफी उम्मीदें रहेंगी।

अश्विन कभी बल्ले तो कभी ऑफ स्पिन गेंदों से प्रतिद्वंद्वियों के खेमे में हलचल पैदा कर देते हैं। भारत अपना 500वां टेस्ट खेल रहा है और देश की ओर से सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करने में अश्विन संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।

अश्विन टेस्ट में छह बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए हैं। 30 वर्षीय अश्विन ने अब तक 36 टेस्ट में 34.26 के औसत से चार शतक व छह अर्धशतकों की बदौलत 1439 रन बनाने के साथ 193 विकेट चटकाए हैं।

आईए अब देखते हैं टीम इंडिया की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवार्ड पाने वाले 10 और खिलाडिय़ों का प्रदर्शन :-


सचिन तेंदुलकर

करिअर : 1989 से 2013
टेस्ट : 200
रन : 15921
औसत : 53.78
विकेट : 46
औसत : 54.17
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 14 बार


राहुल द्रविड़

करिअर : 1996 से 2012
टेस्ट : 164
रन : 13288
औसत : 52.31
विकेट : 1
औसत : 39.00
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 11 बार


अनिल कुंबले

करिअर : 1990 से 2008
टेस्ट : 132
रन : 2506
औसत : 17.77
विकेट : 619
औसत : 29.65
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 10 बार


कपिल देव

करिअर : 1978 से 1994
टेस्ट : 131
रन : 5248
औसत : 31.05
विकेट : 434
औसत : 29.64
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 8 बार


वीरेंद्र सहवाग

करिअर : 2001 से 2013
टेस्ट : 104
रन : 8586
औसत : 49.34
विकेट : 40
औसत : 47.35
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 7 बार


जवागल श्रीनाथ

करिअर : 1991 से 2002
टेस्ट : 67
रन : 1009
औसत : 14.21
विकेट : 236
औसत : 30.49
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 7 बार


सौरव गांगुली

करिअर : 1996 से 2008
टेस्ट : 113
रन : 7212
औसत : 42.17
विकेट : 32
औसत : 52.53
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 6 बार


हरभजन सिंह

करिअर : 1998 से जारी
टेस्ट : 103
रन : 2224
औसत : 18.22
विकेट : 417
औसत : 32.46
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 6 बार


वीवीएस लक्ष्मण

करिअर : 1996 से 2012
टेस्ट : 134
रन : 8781
औसत : 45.97
विकेट : 2
औसत : 63.00
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 6 बार


रवि शास्त्री

करिअर : 1981 से 1992
टेस्ट : 80
रन : 3830
औसत : 35.79
विकेट : 151
औसत : 40.96
मैन ऑफ द मैच अवार्ड : 6 बार