10 रुपए के सिक्कों को लेकर संशय

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 सितम्बर 2016, 3:58 PM (IST)

चित्तौड़गढ़। शहर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी 10 रुपए के सिक्कों को लेकर गफलत का माहौल बना हुआ है। बाजार में इन सिक्कों के बंद होने की अफवान जोरों पर है। जिसके बाद दुकानदार भी इन्हें लेने से इनकार कर रहे हैं। वहीं इसे लेकर प्रषासनिक अधिकारियों का कहना है कि 10 रुपए के सिक्कों को बंद नहीं किया गया है। बाजार में दुकानदार इन्हें लेने से किसी भी तरह इनकार नहीं कर सकता। लेकिन बाजार में फैली अफवाह को लेकर गफलत का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि बाजार में लंबे समय से 10 रुपए के सिक्कों का चलन होने से इनकी संख्या काफी अधिक है और इन्हें बंद करने से पहले सरकार को एक नोटिस निकालकर कुछ समय सीमा निर्धारित करती है। जब मुद्रा को बैंक में बदलवाया जा सकता है।